ताज़ा-ख़बर

झारखंड के 10 जिलों में आज बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

रिपोर्ट: VBN News Desk17 घंटे पहलेझारखण्ड

आठ अक्टूबर तक कई जिलों में खराब रहेगा मौसम

झारखंड के 10 जिलों में आज बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

रांची। झारखंड के 10 जिलों में सोमवार, 5 अक्टूबर को आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में 8 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

जिन जिलों के लिए 5 अक्टूबर को अलर्ट जारी किया गया है, उनमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पाकुड़ में राज्य का सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इधर, रविवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रहने के कारण हल्की गर्मी और उमस महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख जिलों में जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम 24 डिग्री, डाल्टनगंज में 34.4 और 22.5 डिग्री, बोकारो में 32.5 और 23.1 डिग्री तथा चाईबासा में 34.6 और 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़ें.