ताज़ा-ख़बर

शादी समारोह से लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

घटना की खबर मिलते ही गुरुवार सुबह करीब पांच बजे परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।

शादी समारोह से लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत

बोकारो: चास थाना क्षेत्र के सोलागिडीह स्थित संत निरंकारी भवन के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे रघुवर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रघुवर अपने माता-पिता के साथ एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में हुई सड़क दुर्घटना में उसकी जान चली गई।

घटना की खबर मिलते ही गुरुवार सुबह करीब पांच बजे परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चास–धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। अधिकारियों की ओर से परिजनों और ग्रामीणों के साथ वार्ता की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी थी।

इन्हें भी पढ़ें.