रामकृष्णा फोर्जिंग्स के 10वें महारक्तदान शिविर में 630 यूनिट रक्त संग्रह
सीएसआर के तहत रक्तदान में कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ

गम्हरिया : रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 में रामकृष्णा फाउंडेशन के तत्वावधान में 10वें महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं बी.बी.डी.ए. के सहयोग से आयोजित शिविर में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शिविर में कुल 630 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के सीओओ शक्ति सेनापति एवं प्लांट हेड कृष्णा कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों के सेवा भाव की सराहना की। संग्रहित रक्त का उपयोग आपातकालीन परिस्थितियों, दुर्घटना पीड़ितों, थैलेसीमिया, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में किया जाएगा। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि सामाजिक दायित्व के तहत नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है। शिविर का संचालन सुरक्षा इंचार्ज नवीन सिन्हा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और चिकित्सकीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन पर कंपनी प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस सफल आयोजन में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह लोधी (CHRO), मानव संसाधन प्रमुख सत्यरंजन खटूआ, रणवीर सिंह तोमर, आदित्य प्रकाश, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुष्मिता, गोपाल सिंघ्देव, बिजय सिंह, रजनी कुमारी, शिप्रा, अंकिता चौधरी, ललन सिंह, बिद्याधर महतो, ललन कुमार, निशांत, विधान शर्मा, जीतेन्द्र पासवान, जनार्दन पारित, तापस पाल, प्रदीप बिस्वास, राजू सिन्हा, धनञ्जय, अमरदीप, अमन कुमार, अरुण सिंह, प्रेम, विशाल, संतोष महाकुड़, सुमन रॉय, रविशेखर तिवारी, पंकज मिश्रा, राकेश सिंह, चिमनलाल, डॉक्टर दिलीप कुमार, विष्णु घोष, सहित कंपनी के सभी कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।