ताज़ा-ख़बर

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट का 7वां पदस्थापना समारोह संपन्न

रिपोर्ट: Amit Sahay8 घंटे पहलेझारखण्ड

राहुल बर्मन अध्यक्ष, डॉ. सुमन सचिव, मसरूर आलम कोषाध्यक्ष चुने गए

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट का 7वां पदस्थापना समारोह संपन्न

गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट का 7वां पदस्थापना समारोह देर रात सेलिब्रेशन मैरिज हॉल, सिरसिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन दशरथ प्रसाद ने की और संचालन लायन राहुल कृष्णा ने किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार, इंस्टॉलेशन ऑफिसर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राहुल वर्मा, इंडक्शन ऑफिसर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सिद्धार्थ मजूमदार, इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन लायन राजेश गुप्ता और रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश उपस्थित थे।

कार्यक्रम में गिरिडीह के अन्य लायंस क्लब, रोटरी क्लब, थाना प्रभारी, शिक्षाविद् एवं डॉक्टर सहित गणमान्य लोग शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत पौधे का गमला देकर किया गया। नई कमिटी को शपथ दिलाते हुए लायन राहुल वर्मा ने कहा कि अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पर लायंस के उद्देश्यों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि 7 वर्षों में क्लब ने मानव सेवा में कीर्तिमान स्थापित किया है। आगामी वर्ष के लिए लायन राहुल बर्मन अध्यक्ष, लायन डॉ. सुमन कुमार सचिव तथा लायन मसरूर आलम सिद्दीकी कोषाध्यक्ष चुने गए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक कुमार ने किया।

इन्हें भी पढ़ें.