ताज़ा-ख़बर

पलामू पुलिस ने 104 गुम हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai3 घंटे पहलेझारखण्ड

पुलिस के अनुसार थाना स्तर पर सबसे अधिक 14 मोबाइल रेहला थाना क्षेत्र से बरामद किए गए।

पलामू पुलिस ने 104 गुम हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए

मेदिनीनगर: पलामू पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 104 मोबाइल फोन उनके सत्यापित वास्तविक धारकों को वापस सौंप दिए। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बरामद मोबाइल संबंधित लोगों को विधिवत सुपुर्द किए गए।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से गुम मोबाइल फोनों का पता लगाया गया। बरामद अधिकांश मोबाइल पिछले दो माह के दौरान गुम हुए थे, जबकि कुछ मोबाइल इससे पहले खो गए थे। सभी मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों का सत्यापन करने के बाद उन्हें वापस किया गया।

पुलिस के अनुसार थाना स्तर पर सबसे अधिक 14 मोबाइल रेहला थाना क्षेत्र से बरामद किए गए। इसके अलावा लेस्लीगंज और शहर थाना से 10-10, सदर थाना से 9, सतबरवा और रामगढ़ थाना से 8-8, नावाबाजार और हरिहरगंज थाना से 6-6, हैदरनगर, विश्रामपुर एवं तरहसी थाना से 5-5, मोहम्मदगंज और चैनपुर थाना से 4-4, उंटारी रोड थाना से 3, नवाजयपुर और नौडीहा बाजार थाना से 2-2 तथा पाटन, पिपराटांड़ और छतरपुर थाना से 1-1 मोबाइल बरामद किए गए।

इन्हें भी पढ़ें.