ताज़ा-ख़बर

उत्पाद विभाग परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की कार में लगी आग, कपाली पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

रिपोर्ट: MANISH 3 घंटे पहलेझारखण्ड

कमारगोड़ा चौक पर जलती कार से सुरक्षित निकले परीक्षार्थी, कपाली ओपी ने संभाली स्थिति

उत्पाद विभाग परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की कार में लगी आग, कपाली पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया जब उत्पाद विभाग की प्रतियोगी परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की कार में अचानक आग लग गई। घटना कमारगोड़ा चौक के पास शाम करीब 8 बजे की है। कार में ड्राइवर समेत कुल छह लोग सवार थे जिनमें तीन युवक और दो युवतियां शामिल थीं। सभी अभ्यर्थी लातेहार से जमशेदपुर परीक्षा देने आए थे और वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चलती बलेनो कार में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और तत्काल फायर ब्रिगेड, चांडिल को सूचना दी गई। समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थी सुरक्षित हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया गया। क्षेत्र में विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें.