ताज़ा-ख़बर

प्रभात पार्क में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर तुरंत काबू, मौके पर पहुंचीं वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा

रिपोर्ट: MANISH 23 घंटे पहलेझारखण्ड

दिन-रात जनता के बीच सक्रिय नीतू शर्मा, बेहतर कार्यशैली के कारण डिप्टी मेयर पद की मजबूत दावेदार

प्रभात पार्क में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर तुरंत काबू, मौके पर पहुंचीं वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 17 के प्रभात पार्क क्षेत्र में शुक्रवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 4:20 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई हालांकि एक झुग्गीनुमा दुकान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने के कारण आसपास की अन्य दुकानों और संपत्तियों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम को धन्यवाद दिया। साथ ही प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्षद नीतू शर्मा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहती हैं और दिन-रात जनता के बीच रहकर काम करती हैं। किसी भी आपात स्थिति में उनका तुरंत मौके पर पहुंचना उनकी कार्यशैली को दर्शाता है। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों, जनसंपर्क और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण नीतू शर्मा की छवि एक सक्रिय और जनहितैषी जनप्रतिनिधि के रूप में उभर रही है। स्थानीय लोगों और समर्थकों का मानना है कि उनकी कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए वे आदित्यपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए सबसे मजबूत और उपयुक्त दावेदारों में गिनी जा रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

इन्हें भी पढ़ें.