दुर्गा पूजा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में निकला फ्लैग मार्च
हुड़दंगीयों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर : थाना प्रभारी

Ajay Kumar बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में शांति व्यवस्था, सुरक्षा और बेहतर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में रविवार को बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य रूप से बड़कागांव , गुरु चट्टी , सांढ़ , हरली , बादम , गोंदलपूरा में भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च बड़कागांव थाना से शुरू होकर मुख्य बस स्टैंड बादम से गुजरते हुए गोंदलपूरा दुर्गा माता मंदिर तक निकाला गया।इस दौरान थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के साथ-साथ एस आई राकेश खवास , एस आई अभिषेक कुमार, भगवान सिंह , रोशन कुमार , सत्यम कुमार , सूरज कुमार मोदी , चंद्र मोहन इंद्रावार सहित भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।जिन्होंने इलाके में गश्ती कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा
मार्च संपन्न होने के बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए। प्रशासन का यह कदम असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और पर्व त्योहार के दौरान आम जनता में विश्वास जगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर नहीं जाएं।हुड़दंगियो पर पुलिस की पैनी नजर हैं।शांति व्यवस्था को भंग करने वाले को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।और विधि संगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।