जागृति युवा क्लब पलांडू द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल में उरेज टीम ने कब्जा जमाया
मुख्य अतिथि झामुमो जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली ने किक मारकर किया शुभारंभ

Ajay Kumar बड़कागांव - जागृति युवा क्लब पलांडू के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसका फाइनल मैच रविवार को पसेरिया एवं उरेज के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित खेल प्रेमियों एवं दर्शकों का मनमोह लिया। दोनों टीम निर्धारित समय तक खेल में बराबरी रही। अंततः पेनाल्टी सुट में उरेज की टीम ने 5-4 से बढ़त बनाकर जीत हासिल की और विजेता बनीं।
वहीं इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर शिवाडीह टीम एवं चौथे स्थान पर बीसु इलेवन की टीम रही। मुख्य अतिथि संजय करमाली, विशिष्ट अतिथि संजय महतो, सम्मानित अतिथि पूर्व मुखिया शुक्ला तुरी के द्वारा सभी टीमों को खस्सी देकर पुरस्कृत किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि हजारीबाग झामुमो जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली को ढोल मांदर के धुन व स्वागत गीत के साथ स्वागत किया गया। जिसके बाद सभी अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त किया तथा फुटबॉल को किक मारकर खेल को शुभारंभ किया गया। बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था।
मुख्य अतिथि झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी संजय करमाली,मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो,पूर्व मुखिया शुक्ला तुरी,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कौलेश्वर गंझू,जागेश्वर तुरी उर्फ बढन, टूर्नामेंट संरक्षक प्रदीप महतो,अजय कुमार,सूबेदार करमाली,सतीश करमाली,नारायण प्रसाद, अध्यक्ष बबलू कुमार, सचिव राहुल करमाली,कोषाध्यक्ष रामू कुमार, टूर्नामेंट प्रभारी गणेश कुमार दास, ईश्वर कुमार महतो,राजकुमार करमाली,रवि करमाली, किशोर कुमार, दिलीप कुमार, जितेन्द्र महतो, प्रमोद कुशवाहा, कार्तिक प्रसाद सहित समिति के सदस्य एवं सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थें।