ताज़ा-ख़बर

सरस्वती विद्या मंदिर में सजी कविता की महफिल, विद्यार्थियों ने काव्य पाठ से दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट: Santosh Kumar1 घंटे पहलेझारखण्ड

शिशु बाल सभा में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

सरस्वती विद्या मंदिर में सजी कविता की महफिल, विद्यार्थियों ने काव्य पाठ से दिखाई प्रतिभा

लातेहार: धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शिशु बाल सभा के अवसर पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और साहित्यिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में वाटिका खंड से लेकर कक्षा दशम तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी काव्य प्रतिभा, अभिव्यक्ति क्षमता और मंचीय कौशल का प्रदर्शन किया। 3.jpg प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा अरुण से रानी कुमारी, उदय से अर्श कुमार, प्रभात ‘अ’ से वैभव चौहान, प्रभात ‘ब’ से अल्का लकड़ा, प्रथम ‘अ’ से सृष्टि आनंद, प्रथम ‘ब’ से शौर्य शाह, द्वितीय ‘अ’ से यश कुमार सिंह और द्वितीय ‘ब’ से ऋद्धि शाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में तृतीय ‘अ’ से सिद्धार्थ गुप्ता, तृतीय ‘ब’ से अचला रौनियार, चतुर्थ ‘अ’ से मानस राजगुप्ता, चतुर्थ ‘ब’ से आस्था, पंचम ‘अ’ से राहुल कुमार, पंचम ‘ब’ से श्रेया राज और षष्ठ ‘अ’ से सृष्टि कुमारी प्रथम रहीं।

वहीं, सप्तम ‘अ’ से प्रिंस राज, सप्तम ‘ब’ से प्रज्ञा एंजेल, अष्टम ‘अ’ से मोहम्मद जैद आलम, अष्टम ‘ब’ से वर्षा रानी, नवम ‘अ’ से विकाश कुमार और नवम ‘ब’ से श्रेया गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा दशम ‘अ’ में आनंद प्रसाद, दशम ‘ब’ में प्रतीक गुप्ता तथा दशम ‘स’ में यशस्वी रंजना पांडे प्रथम रहे।

बाल सभा से बढ़ता है आत्मविश्वास

विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि बाल सभा जैसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना विकसित करते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने तथा अभिव्यक्ति कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

इन्हें भी पढ़ें.