ताज़ा-ख़बर

ग्राम दैहर में होली मिलन का भव्य आयोजन, कलाकारों ने बांधा समां

रिपोर्ट: VBN News Desk10 घंटे पहलेझारखण्ड

कार्यक्रम की सफलता में देहर ग्राम के सभी युवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

ग्राम दैहर में होली मिलन का भव्य आयोजन, कलाकारों ने बांधा समां

Chatra: चौपारण प्रखंड के ग्राम दैहर में कुशवाहा महासभा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त सेवानिवृत प्रधानाध्यापक डॉ देवचरण दांगी, हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ,पदमा जिला परिषद सदस्य बसंत मेहता, हजारीबाग लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिये ।

सबसे पहले महात्मा बुद्ध और जगदेव प्रसाद के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। डॉ देवचरण दांगी ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में होली मिलन का यह समारोह काफी भव्य और अद्वितीय है। डॉ दांगी ने इस क्षेत्र को अपने मेहनत और लगन से सींचने वाले कुशवाहा समाज चय परगण के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय विश्वनाथ महतो की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में महापुरुषों के साथ स्वर्गीय महतो का भी फोटो रहना चाहिए । इस पर समारोह में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने जोरदार समर्थन किया। श्री दांगी ने आगे कहा कि बिना शराब के नशे में आप सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं ।मुझे विश्वास है कि होली के त्यौहार में भी इसी तरह आप नशा पान से दूर रहेंगे क्योंकि नशे की हालत में ही हुडदंग होने की संभावना रहती है । हम सभी को नकारात्मक प्रवृत्तियों का दहन कर होली के रंगीन उत्सव को प्रेम के रंग में रंग कर मनाना चाहिए ।

संजय मेहता ने कहा कि कुशवाहा समाज को अपने चतुर्दिक विकास पर ध्यान देना चाहिए तभी समाज आगे बढ़ सकेगा । समारोह को उमेश मेहता बसंत मेहता ने भी संबोधित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से होली से संबंधित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई जिससे उपस्थित जन समुदाय मंत्र मुक्त हो उठा। होली के गाने पर स्त्री पुरुष दोनों अलग-अलग जथा में खूब झूमे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने भोजन का भी आनंद लिया। कार्यक्रम की सफलता में देहर ग्राम के सभी युवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

समारोह की अध्यक्षता चय परगना अध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद मेहता ने की जबकि मंच का संचालन जाने माने समाज सेवी और प्रखर वक्ता नागेंद्र कुशवाहा द्वारा की गई । समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य राम लखन दांगी ,सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुशवाहा, पत्रकार लक्ष्मण दांगी, जवाहर दांगी, मुखिया गंदोरी दांगी, बलराम दांगी, सुखदेव दांगी, रामानंद दांगी सीताराम दांगी ,नवल किशोर नवल, अधिवक्ता निर्मल कुमार दांगी , रामाधीन दांगी शिक्षक मुरली दांगी, मुरलीधर मेहता के अतिरिक्त हजारों की संख्या में स्त्री और पुरुष भाग लिये।

इन्हें भी पढ़ें.