ताज़ा-ख़बर

होला-महल्ला के खेल उत्सव में सिख बालकों ने दिखाई वीरता और खेल प्रतिभा, जसविंदर सिंह व जसप्रीत कौर बने सबसे तेज धावक

रिपोर्ट: VBN News Desk9 घंटे पहलेझारखण्ड

सिख इतिहास से भी रू-ब-रू हुए बच्चे, बच्चों ने प्रतियोगी खेल के साथ फन गेम्स में मन मोहा

होला-महल्ला के खेल उत्सव में सिख बालकों ने दिखाई वीरता और खेल प्रतिभा, जसविंदर सिंह व जसप्रीत कौर बने सबसे तेज धावक

Jamshedpur: बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा, जमशेदपुर द्वारा रविवार 1 मार्च को “होला महल्ला” को समर्पित आयोजित खेल प्रतियोगिता में जसविंदर सिंह, जसप्रीत कौर, संदीप सिंह, पलक कौर, पृथ्वीराज सिंह और गुरसिमरन कौर ने अपने अपने ग्रुप में दौड़ जीत कर खूब चमक बिखेरी। हर्षप्रीत सिंह ने दंड बैठक प्रतियोगिता जीती, जबकि जसप्रीत कौर, संदीप सिंह, पलक कौर, पृथ्वीराज सिंह और गुरसिमरन कौर को इस वर्ष का सबसे तेज धावक घोषित किया गया। 10.jpg रविवार को मानगो स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सभा में आयोजित प्रतियोगिता खेलों में स्थानीय सिख बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों का खूब मन मोहा।

बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा के तत्वाधान में धार्मिक संस्था धर्म प्रचार कमिटी, जमशेदपुर व गुरुद्वारा श्री सिंह सभा मानगो द्वारा प्रायोजित होला-महल्ला खेल प्रतियोगिता में जमशेदपुर के 157 सिख बच्चों ने पूरे जोश के साथ खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। हर्षप्रीत सिंह ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को सबसे कठिन मुकाबलों में पछाड़कर दंड बैठक का खिताब जीता। बालिका वर्ग के सीनियर वर्ग में जसप्रीत कौर सबसे तेज धावक बनीं जबकि अमृत कौर ने रजत और सिमरन कौर ने कांस्य पदक जीता।

जूनियर वर्ग में संदीप सिंह तेज धावक बने, जबकि सिमरनदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। 12 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ में पृथ्वीराज सिंह प्रथम रहे जबकि हरवंशपाल सिंह और गुरसाहिब सिंह द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में गुरसिमरन कौर ने स्वर्ण पदक जीता जबकि अनन्या शर्मा और चानन कौर ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। गोला फेंक में हर्षप्रीत सिंह पहले स्थान पर रहे जबकि धर्म सिंह और समरनील सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे पर रहे।

सीनियर ग्रुप में जसविंदर सिंह सबसे तेज धावक बने जबकि हरहप्रीत सिंह और हरजीत सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रतिभागियों के परिजनों के लिए दौड़ में अमनदीप कौर विजेता बनी जबकि नवनीत कौर राजिंदर कौर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं वहीं महिलाओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में नवनीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अमनप्रीत कौर और तेजिंदर ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। समिति द्वारा 100 मीटर दौड़, बोरी दौड़, स्पून मार्बल दौड़, टोकरी गेंद दौड़, प्रश्नोत्तरी तथा अन्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इससे पहले सिख मुख्य आयोजक और मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने होला मोहल्ला का इतिहास के पन्ने पलटते हुए बताया कि यह त्यौहार क्यों मनाया जाता है, इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। बाद में सभी विजेताओं को पदक देकर पुरस्कृत किया गया। इस धार्मिक-सांस्कृतिक खेल आयोजन में स्थानीय सिख बच्चों ने न केवल शारीरिक बल्कि मनोबल से भी चमक बिखेरी और सिक्ख गुरुओं की शिक्षाओं को जीवंत किया।

जसवंत सिंह जस्सू , सुखवंत सिंह सुक्खू , गुरशरण सिंह व बलजीत संसोआ ने मेंटर भूमिका निभायी। इनके अलावा करणवीर सिंह, जीवनजोत सिंह, मनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह हनी, त्रिलोक सिंह, गगनदीप सिंह, गुरबचन सिंह, भवनीत सिंह, लवप्रीत सिंह, परविंदर सिंह, अंकित सिंह, तरनप्रीत कौर तनु, सिमरनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर और जोगिंदर सिंह ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

इन्हें भी पढ़ें.