ताज़ा-ख़बर

राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा व यज्ञ को ले निकली भव्य कलश यात्रा

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary5 घंटे पहलेझारखण्ड

जय जय श्री परशुराम से गूंजा शहर का वातावरण, 8 फरवरी तक चलेगा भगवान श्री परशुराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा व यज्ञ को ले निकली भव्य कलश यात्रा

मेदिनीनगर (पलामू) : परशुराम सेना भार्गव के तत्वावधान में मेदिनीनगर शहर के रांची रोड स्थित रेड़मा क्षेत्र के मथुराबाड़ी से सोमवार को नव निर्मित भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा रेड़मा से दो नंबर टाउन, कांदू मुहल्ला, बेलवाटिका चौक, सादिक चौक होते टाउन हॉल स्थित कोयल नदी तट पर पहुंचा। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर जल यात्रा की शुरुआत हुई। जल यात्रा पोस्ट ऑफिस रोड, छह मुहान, कचहरी रोड, ओवरब्रिज से रेड़मा चौक होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। मंदिर में पहुंचने के बाद कलश को विधिवत यज्ञ प्रशाल में स्थापित किया गया। 28.jpg जल यात्रा का नेतृत्व सुनील तिवारी व कमलेश शुक्ला, मधुकर शुक्ला व राकेश तिवारी सपत्नीक कर रहे थे। इसकी अगुआई पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी व उनकी पुत्री मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी, दिलीप तिवारी मिंटू व महाकाल प्रदीप तिवारी कर रहे थे। जियर स्वामी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में ढोल, मांदर, नगाड़े, सिंघा, डफला, डफली, बांसुरी सहित कई वाद्य यंत्रों व बैंड पार्टी के मनोहरी धुन के साथ पलामू प्रमंडल के विभिन्न जिलों के गांवों से हजारों की संख्या में सनातनी श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता व संगठन से जुड़े श्रद्धालु शामिल हुए। जल यात्रा में वृंदावन से पधारी कृष्णा प्रिया भी शामिल हुई। जल यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय जय श्री परशुराम - जय जय श्री परशुराम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। सुनील तिवारी पूरे रास्ते में भगवान श्री परशुराम का नाम जपते व नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान रथ, घोड़े, ढोल-नगाड़ों व विभिन्न अखाड़ों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक कला प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। अखाड़ों के कलाकारों ने छह मुहान चौक पर शस्त्र प्रदर्शन व पारंपरिक युद्धकला की झलक दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु मार्ग में जगह-जगह फूल वर्षा कर जलयात्रा का स्वागत करते नजर आए। इधर सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर पलामू पुलिस व यज्ञ समिति के वोलेंटियर विशेष तैयारी के साथ पूरे मार्ग पर ट्रैफिक रूट को नियंत्रित किया गया। टीओपी 2 के प्रभारी राकेश कुमार ने पूरी व्यवस्था संभाल रखी थी। पुलिस बल विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात रहे। कार्यक्रम पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति व सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। मौके पर रविन्द्र तिवारी, बिनोद तिवारी गढ़वा, संरक्षक अजय तिवारी, बसन्त तिवारी, परमेश तिवारी, मुकेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, सीएस दूबे, ललन तिवारी विजय तिवारी, चंचल तिवारी यशवंत तिवारी, छोटू तिवारी, अंकित पांडेय, मनी तिवारी, राकेश तिवारी, विवेकानंद दुबे, सुनील दुबे आलोक तिवारी, रितिक चौबे सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष परशुराम वंशज शामिल हुए।

इन्हें भी पढ़ें.