ताज़ा-ख़बर

खालसा सृजन दिवस पर साकची गुरुद्वारा में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, 14 अप्रैल को जुटेगी संगत

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

बैसाखी पर्व पर धार्मिक उल्लास - कीर्तन, प्रवचन और गुरु का लंगर बनेगा आकर्षण

खालसा सृजन दिवस पर साकची गुरुद्वारा में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, 14 अप्रैल को जुटेगी संगत

जमशेदपुर : खालसा सृजन दिवस (बैसाखी) के पावन अवसर पर 14 अप्रैल को साकची गुरुद्वारा साहिब में भव्य और विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस संबंध में हाल ही में गुरुद्वारा परिसर में प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बैसाखी पर्व को पूरे धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ होगी। इसके बाद 10:00 से 10:30 बजे तक सिख स्त्री सत्संग सभा, साकची द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। 10:30 से 11:00 बजे तक सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था द्वारा शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया जाएगा। इसके पश्चात 11:00 से 11:30 बजे तक बीबी रविंदर कौर द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 11:30 से 12:30 बजे तक गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह मन्नन अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेंगे। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक हजूरी रागी जत्था भाई नारायण सिंह कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। कीर्तन दरबार के समापन के बाद अरदास की जाएगी और गुरु का लंगर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। प्रधान सरदार निशान सिंह ने संगत से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर पर गुरुवाणी का श्रवण करें और गुरु साहिब की कृपा प्राप्त करें। वहीं महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। इस आयोजन को सफल बनाने में सिख स्त्री सत्संग सभा, सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था और सिख नौजवान सभा की सक्रिय भूमिका रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें.