ताज़ा-ख़बर

मनोज चौधरी की अध्यक्षता में नगर पंचायत की अहम बैठक, बिजली-सड़क-नाली व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश

रिपोर्ट: MANISH 5 घंटे पहलेझारखण्ड

मनोज चौधरी ने JUSCO, JBVNL और JRDCL को दी समयबद्ध कार्य की चेतावनी, कहा: लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मनोज चौधरी की अध्यक्षता में नगर पंचायत की अहम बैठक, बिजली-सड़क-नाली व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश

सरायकेला : नगर पंचायत सरायकेला में सोमवार को अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सामान्य बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर क्षेत्र की बिजली, सड़क, नाली और जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में JUSCO, JBVNL और JRDCL के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों की समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बैठक में मनोज चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने JUSCO द्वारा किए जा रहे विद्युत कार्य की धीमी प्रगति (20-25%) पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही नए बिजली कनेक्शन के आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर स्वीकृत करने का आदेश दिया गया। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि बिजली के पोल गाड़ने से पहले नगर पंचायत को सूचना दी जाए और समन्वय के साथ कार्य किया जाए। आम नागरिकों की सुविधा के लिए बिजली बाधित होने की स्थिति में टोल-फ्री नंबर का व्यापक प्रचार करने को कहा गया। मनोज चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि एक घंटे से अधिक बिजली कटौती होती है तो तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने व्यस्त समय में बिजली कटौती नहीं करने के सख्त निर्देश दिए ताकि आम जनता और व्यापार प्रभावित न हो। बैठक में झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने, जल जमाव की समस्या दूर करने और नालियों की सफाई पर विशेष जोर दिया गया। गैरेज चौक और बिरसा चौक के बीच जल जमाव को लेकर अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर जल्द समाधान निकालने का निर्देश दिया गया। आगामी महोत्सव को देखते हुए JRDCL को स्ट्रीट लाइट मरम्मति और सफाई कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। अंत में अध्यक्ष मनोज चौधरी ने सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वित तरीके से कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है।

इन्हें भी पढ़ें.