ताज़ा-ख़बर

प्राचीन बजरंगबली अखाड़ा में भव्य पूजा, मनोज चौधरी ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम, मनोज चौधरी की मौजूदगी से बढ़ी श्रद्धालुओं की आस्था

प्राचीन बजरंगबली अखाड़ा में भव्य पूजा, मनोज चौधरी ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

सरायकेला : रामनवमी के पावन अवसर पर प्राचीन बजरंगबली अखाड़ा समिति द्वारा भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की विशेष उपस्थिति रही जिन्होंने श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा कार्यक्रम पुजारी गोपाल होता एवं सत्यव्रत आचार्य के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान झंडा स्थापना, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न कराए गए। आयोजन में अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव अमिताभ मुखर्जी सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आरती के बाद जय श्रीराम और जय हनुमान के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस अवसर पर मनोज चौधरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में शांति, समरसता और नैतिकता को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की। अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने भी रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

इन्हें भी पढ़ें.