टाटा पावर को नेक्स्ट लीडर्स श्रेणी में स्थान, कॉर्पोरेट गवर्नेंस में बड़ी उपलब्धि
IiAS स्कोरकार्ड 2025 में चमका टाटा पावर, पारदर्शिता और सुशासन में मजबूत प्रदर्शन

जमशेदपुर : टाटा पावर को वर्ष 2025 के इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी इंडियन कॉर्पोरेट गवर्नेंस स्कोरकार्ड में नेक्स्ट लीडर्स श्रेणी में स्थान दिया गया है। यह उपलब्धि एसएंडपी बीएसई 100 कंपनियों के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर हासिल हुई है। यह स्कोरकार्ड इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन, बीएसई और IiAS द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ढांचे पर आधारित है, जो जी20/ओईसीडी के कॉर्पोरेट गवर्नेंस सिद्धांतों को ध्यान में रखता है। इसमें कंपनियों का मूल्यांकन शेयरधारकों के अधिकार, पारदर्शिता, स्थिरता और बोर्ड की जिम्मेदारियों जैसे चार प्रमुख मानकों पर किया जाता है। यह IiAS स्कोरकार्ड का 10वां संस्करण है जो भारत में कॉर्पोरेट गवर्नेंस के विकास को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनियां केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं हैं बल्कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर भी ध्यान दे रही हैं। टाटा पावर की यह उपलब्धि बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और मजबूत कॉर्पोरेट नीतियों का प्रतीक मानी जा रही है।