ताज़ा-ख़बर

एक असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम

रिपोर्ट: VBN News Desk13 घंटे पहलेझारखण्ड

अब आश्रम में निराश्रितों की संख्या 47 हुई

एक असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम

Ranchi: परमहंस डा• संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में चल रहे मंदबुद्धि, दिव्यांग, निराश्रितों लोगों की निःशुल्क सेवा संस्था जनवरी 2024 से लगातार कर रही है। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि शुक्रवार को एक मंदबुद्धि असहाय व्यक्ति को आश्रम में लाया गया।

जो मानसिक रोगी है आश्रम की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सेवा सदन मार्ग बड़ा तालाब के नजदीक लावारिस अवस्था में मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा है। जो की बहुत ही अस्वच्छ अवस्था में था, आश्रम की टीम ने उस व्यक्ति को बड़ा तालाब के पास से रेस्क्यू करके आश्रम लाया। टीम में आश्रम के सेवा साथी मुकुंद यादव,सूरज कुमार, धीरज कुमार गुप्ता और सत्यम कुमार शामिल थे। उसके बाद अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई। बाद में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम(सत्य प्रेम सभागार) मे लाया गया।

उस व्यक्ति का नाम और पते की कोई जानकारी नहीं मिली है। याददाश्त भी खो चुके थे,आश्रम कमेटी ने उस व्यक्ति का नाम गोविंद रखा है।आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय-समय पर जरूरतमंदों को रेस्क्यू किया जाता है आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितो को गुरुजी सदानंद जी महाराज के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जाती है। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अब निराश्रितों की संख्या 47 हो गया है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा कार्य नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें.