ताज़ा-ख़बर

हाहे गांव में 32 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, लाखों की धान की फसल बर्बाद

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेझारखण्ड

दो किसानों के घरों को भी किया क्षतिग्रस्त, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग से मुआवजे की मांग

हाहे गांव में 32 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, लाखों की धान की फसल बर्बाद

रिपोर्ट : अजय कुमार

बड़कागांव : प्रखंड के हाहे गांव में बीती रात 32 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इस घटना में दर्जनों किसानों की लाखों रुपये की फसल नष्ट होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के झुंड ने खेतों में खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा हाथियों ने गांव के किसान नंदकिशोर दास, पिता स्व. रूपलाल रविदास और दुधहन दास, पिता स्व. मागोराम के घरों को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए इस उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद प्रभावित किसानों और ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है। साथ ही फसल और मकानों को हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को जल्द उचित मुआवजा देने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड से जान-माल और फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और हाथियों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।

इन्हें भी पढ़ें.