ताज़ा-ख़बर

वार्ड 17 में नीतू शर्मा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, दोबारा जीत का लिया संकल्प

रिपोर्ट: MANISH 21 घंटे पहलेझारखण्ड

जेएस टावर की बैठक में महिलाओं-युवाओं की बड़ी भागीदारी, विकास की निरंतरता पर जोर

वार्ड 17 में नीतू शर्मा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, दोबारा जीत का लिया संकल्प

आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड संख्या 17 में चुनावी माहौल तेज हो गया है। जेएस टावर परिसर में आयोजित एक बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाताओं ने प्रत्याशी नीतू शर्मा को पुनः विजयी बनाने का संकल्प लिया। बैठक में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि नीतू शर्मा ने अपने कार्यकाल में वार्डवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहकर संवेदनशील नेतृत्व का परिचय दिया है। सड़क, नाली, पेयजल और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। मतदाताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वार्ड 17 में विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ेगा और इस बार भी पूर्ण बहुमत से उन्हें विजयी बनाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें.