ताज़ा-ख़बर

शिक्षा के मंदिर राजकीय कृत उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय चरहू बना मयखाना

रिपोर्ट: VBN News Desk315 दिन पहलेझारखण्ड

प्रधानाध्यापक भिखराम भगत के सह पर क्लासरूम में चली शराब मुर्गा पार्टी।

शिक्षा के मंदिर राजकीय कृत उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय चरहू बना मयखाना

शराब मुर्गा पार्टी करते पकड़े गए आधे दर्जन से अधिक विद्यार्थी।

प्रिंसिपल भिखराम भगत के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और तबादला किए जाने की मांग को लेकर गोलबंद हुए ग्रामीण।

किस्को/लोहरदगा।जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अरेया स्थित राजकीय कृत उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय चरहू से शिक्षा को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर रविवार की देर रात विद्यालय शराब खाना बन गया। शिक्षक दिवस मनाने के नाम पर चंदा इकठ्ठा कर यहां पर शराब मुर्गा पार्टी मनाई जा रही थी। ग्रामीणों ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को शराब मुर्गा पार्टी करते हुए पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के हेडमास्टर भिखराम उरांव ने ही विद्यार्थियों को क्लासरूम की चाभी उपलब्ध कराई थी। गांव वालों के मुताबिक विद्यार्थियों से पूछताछ में छात्रों ने भी यह बात स्वीकार की। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय परिसर में विरोध जताया। साथ ही शराब पीने का मामला को लेकर स्थानीय मुखिया यशोदा उरांव, प्रबंध समिति के अध्यक्ष अहमद खान और प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में एसएमसी के पदाधिकारी व ग्रामीणों ने स्कूल में दोबारा से इस तरह का शराब पीने का मामला ना हो,जिसे लेकर चेताया। ग्रामीणों ने कहा कि जहां से कई बच्चे अपने भविष्य को संवार चुके हैं, वहीं विद्यालय अब शराब पार्टी का अड्डा बन गया है.आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? साथ ही आरोप लगाया गया कि शिक्षक दिवस मनाने के नाम पर बच्चों से पैसा वसूली कर शराब पार्टी करना सरासर गलत है, इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी भी कार्यक्रम का चंदा में गरीब परिवार के विद्यार्थियों से दबाव बनाया जाता है और चंदा नहीं देने पर गरीब परिवार के बच्चों को परीक्षा में बैठने नहीं दिए जाने की धमकी दी जाती है। मामले पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अहमद खान ने बताया कि कोई भी कार्यक्रम की सूचना पूर्व में हमें नहीं दी जाती है। साथ ही विद्यालय विकास को भी मनमानी तरीके से संपन्न कराया जाता है। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में 800 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिसमें 2 सरकारी शिक्षक और 12 पारा शिक्षक को मिलाकर कुल 14 शिक्षक हैं। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में लापरवाही की खबरे अब आम बात हो गई है.स्कूल के क्लासरूम में शराब मुर्गा पार्टी किए जाने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है.प्रिंसिपल भिखराम भगत के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और तबादला किए जाने की मांग को लेकर गांव वालों ने आवाज उठाई है। इधर मामले पर उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने कहा कि पूरे मामले की बारीकि से जांच पड़ताल कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें.