ताज़ा-ख़बर

10 से 25 जून तक चलेगा मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान, BDO ने हरी झंडी दिखाकर किया रथ रवाना

रिपोर्ट: शनिरंजन 2 घंटे पहलेझारखण्ड

15 दिनों तक चलेगा प्रखंड से गांव तक विशेष कार्यक्रम ,जिला प्रशासन द्वारा 10 जून से 25 जून तक के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

10 से 25 जून तक चलेगा मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान, BDO ने हरी झंडी दिखाकर किया रथ रवाना

चैनपुर (गुमला): महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड के सचिव के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिले में प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध 10 जून से 25 जून 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में बुधवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) श्री यादव बैठा ने हरी झंडी दिखाकर 'जागरूकता रथ' को रवाना किया।

इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका अंजली वर्मा और खुशबू कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।15 दिनों तक चलेगा प्रखंड से गांव तक विशेष कार्यक्रम ,जिला प्रशासन द्वारा 10 जून से 25 जून तक के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इस अभियान के तहत पूरे जिले सहित चैनपुर प्रखंड में तय कार्यक्रम के अनुसार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी:

इन विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को आपसी समन्वय के साथ काम करने का जिम्मा सौंपा गया है।

इस 15 दिवसीय राज्यव्यापी पखवाड़े (अभियान) का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर युवाओं को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और 26 जून को आने वाले 'अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' से ठीक पहले समाज में एक जन-आंदोलन खड़ा करना है।

इन्हें भी पढ़ें.