ताज़ा-ख़बर

पीएईएम कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नए मतदाताओं को दिलाई गई पंजीकरण की जानकारी

रिपोर्ट: शनिरंजन 1 घंटे पहलेझारखण्ड

नए मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पीएईएम कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नए मतदाताओं को दिलाई गई पंजीकरण की जानकारी

चैनपुर-: परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके योग्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया, मतदाता मोबाइल ऐप डाउनलोड करने और उसके इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया पर अपनी सहभागिता साझा करने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फादर इनोसेंट कुजूर उपस्थित रहे। इसके अलावा महाविद्यालय के तमाम शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिससे युवाओं को लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश मिला।

इन्हें भी पढ़ें.