ताज़ा-ख़बर

हैदरनगर के बिंदुबीघा में युवक ने धारदार हथियार से 8 माह के बच्चे को उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary1 घंटे पहलेझारखण्ड

बच्चे के माता पिता को भी किया जख्मी, स्थित गंभीर

हैदरनगर के बिंदुबीघा में युवक ने धारदार हथियार से 8 माह के बच्चे को उतारा मौत के घाट

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, आरोपी युवक चितरंजन पासवान गिरफ्तार

हैदरनगर (पलामू) : हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदुबीघा गांव में एक युवक चितरंजन पासवान ने मामूली विवाद में धारदार हथियार से एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में आठ माह की मासूम की मौत हो गई। बच्चे की माता कृपा देवी व पिता दीपक पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने सभी को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने 8 माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

घायल माता पिता को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी युवक चितरंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी तंजीलुल मनान ने बताया कि मामूली बात पर तू -तू मैं-मैं के बाद युवक चितरंजन पासवान ने धारदार हथियार से दंपत्ति पर हमला कर दिया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश रंजन ने बताया कि दीपक पासवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर ग्रामीणों ने हैदरनगर -जपला रोड बिंदु बिगहा मोड के पास सड़क जाम कर दिया है। इनकी मांग है कि अभियुक्त चितरंजन पासवान को उहोंने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। लेकिन वह कहां गया। जाम स्थल पर तैनात पुलिस ने उग्र ग्रामीणों को वीडियो कॉल कर अभियुक्त को दिखाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। हुसैनाबाद एसडीपीओ दिवांश शुक्ला ने बताया कि अभियुक्त को पूछताछ के लिए हुसैनाबाद लाया गया था। ग्रामीणों को कोई गलत सूचना दी गई है। उनकी गलतफहमी दूर कर दी गई है। कहा कि अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में है।

इन्हें भी पढ़ें.