ताज़ा-ख़बर

एक जून से बीआरसी बरवाडीह में नियमित रूप से होगा आधार कार्ड का कार्य

रिपोर्ट: अकरम 3 घंटे पहलेझारखण्ड

आधार सेवा के लिए निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील, आम लोगों को मिलेगी सुविधा

एक जून से बीआरसी बरवाडीह में नियमित रूप से होगा आधार कार्ड का कार्य

बरवाडीह, लातेहार : बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बीआरसी बरवाडीह में आधार कार्ड से संबंधित सभी कार्य आगामी 1 जून 2026 सोमवार से नियमित समय पर शुरू किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आधार कार्ड बनवाने, सुधार कराने, मोबाइल नंबर अपडेट करने तथा अन्य आधार संबंधी सेवाएं अब निर्धारित समय के अनुसार उपलब्ध रहेंगी। इसे लेकर आम लोगों से समय पर पहुंचकर आधार सेवा का लाभ लेने की अपील की गई है। स्थानीय लोगों को आधार कार्य के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए बीआरसी केंद्र में नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। क्षेत्र के लोगों ने आधार सेवाएं नियमित रूप से शुरू होने पर खुशी जताई है और इसे आम जनता के लिए सुविधाजनक कदम बताया है।

इन्हें भी पढ़ें.