गिरिडीह कॉलेज में 9 दिनों से चल रहा ABVP का अनशन समाप्त, नए प्राचार्य ने जूस पिलाकर तुड़वाया
ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज से जुड़ी समस्याओं को लेकर लगातार नौ दिनों तक आंदोलन किया गया। अंततः मांगें पूरी होने के बाद अनशन समाप्त किया गया है।

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज में पिछले नौ दिनों से अनशन पर बैठे ABVP कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र कॉलेज परिसर में अनशन पर बैठे थे।
शनिवार को कॉलेज में नए प्राचार्य के पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अनशन स्थल पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत की। छात्रों की मांगों पर सहमति बनने के बाद नए प्राचार्य ने अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।
अनशन समाप्त होने के बाद छात्रों में खुशी देखी गई। ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज से जुड़ी समस्याओं को लेकर लगातार नौ दिनों तक आंदोलन किया गया। अंततः मांगें पूरी होने के बाद अनशन समाप्त किया गया है।
छात्रों ने नए प्राचार्य के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र हित से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।