ताज़ा-ख़बर

बलात्कार के मामले का आरोपी निकला कपाली पुलिस विरोध का चेहरा, दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद उठे बड़े सवाल

रिपोर्ट: MANISH 9 घंटे पहलेझारखण्ड

दुष्कर्म सहित कई गंभीर मामलों में नामजद दिनकर कच्छप की भूमिका पर बहस, कपाली पुलिस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बलात्कार के मामले का आरोपी निकला कपाली पुलिस विरोध का चेहरा, दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद उठे बड़े सवाल

जमशेदपुर/चांडिल : कपाली ओपी से जुड़े चर्चित प्रकरण में नया मोड़ तब आ गया जब आदिवासी नेता दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी सामने आने लगी। उपलब्ध एफआईआर और पुलिस अभिलेखों के अनुसार दिनकर कच्छप पर केवल कानून-व्यवस्था भंग करने या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे मामले ही नहीं बल्कि एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के गंभीर आरोप का मामला भी दर्ज है। एफआईआर के अनुसार बिरसानगर थाना कांड संख्या 21/2024 में एक महिला ने दिनकर कच्छप पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने, दुष्कर्म करने तथा मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने विवाह का आश्वासन देकर संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी दिनकर कच्छप ने कपाली ओपी क्षेत्र में हुए चर्चित विवाद के दौरान तत्कालीन ओपी प्रभारी, एएसआई और महिला आरक्षी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। अब जब उनके खिलाफ दुष्कर्म सहित कई गंभीर मामलों के दस्तावेज सामने आ रहे हैं और हाल ही में बिष्टुपुर थाना के दो मामलों में उनकी गिरफ्तारी हुई है तब पूरे मामले को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति पर दुष्कर्म, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हों उसके आरोपों और दावों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी। लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि कपाली पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई में सभी पहलुओं और शिकायतकर्ताओं की पृष्ठभूमि का समुचित परीक्षण किया गया था या नहीं। क्षेत्र के कई लोगों ने मांग की है कि तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी, एएसआई और महिला आरक्षी से जुड़े पूरे प्रकरण की पुनः निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए ताकि तथ्य सामने आएं और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें.