अमिताभ कुमार गुप्ता बने झारखंड के नए लोकायुक्त
राज्यपाल ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की; सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने की उम्मीद
Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड का नया लोकायुक्त नियुक्त किया है। लोकभवन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
नए लोकायुक्त की नियुक्ति से राज्य में सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। न्यायमूर्ति गुप्ता का लंबे समय का न्यायिक अनुभव और ईमानदारी उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है।
लोकायुक्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच के साथ-साथ सरकारी विभागों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने का कार्य करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नियुक्ति से राज्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार और जनता का विश्वास बढ़ेगा।