एल. ए. गार्डेन हाई स्कूल का शानदार परिणाम
सीबीएसई 10वीं में यश राज 95% के साथ टॉपर, 80% से अधिक अंक लाने वाले 25 विद्यार्थी

रांची। एल. ए. गार्डेन हाई स्कूल, रांची का कक्षा 10वीं (सीबीएसई) परीक्षा परिणाम इस वर्ष संतोषजनक और गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के कुल 169 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
परिणाम के अनुसार 25 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 50 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इसके अलावा 30 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के यश राज ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर का स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर मंताशा फिरदौस 94 प्रतिशत अंक के साथ रहीं, जबकि अपर्णा कुमारी ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अनिशा रानी, खुशी रानी और अनुराग उरांव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।
अन्य सफल विद्यार्थियों में रूबी कुमारी (91%), बरीरा हुसैन (90%), नंदिनी प्रमाणिक (89.4%), आकाश कुमार महतो (89.4%), शिवम कुमार (89.2%), हिमांशु कुमार (88%), अरहान अंसारी (88%), समीक्षा सिंह (87%), एकरमा आवेज (87%), सुमैया फातिमा (87%), कोमल कुमारी (86%), ज्योति कुमारी (85.2%), चंदना महतो (85%), अनीता मेहता (84.4%), समन चिश्ती (83.2%), धीरज कुमार (83%) और अंकित कुमार गोंझू (83%) शामिल हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय के सचिव जे. पी. साहू ने कहा कि शिक्षा में उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।