ताज़ा-ख़बर

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी की पहल, मछली-मांस विक्रेताओं के लिए बनेगा व्यवस्थित बाजार

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

कियोस्क निर्माण, लाइसेंस और ऋण सुविधा पर सहमति, दुकानदारों को मिलेगा सम्मानजनक व्यवसाय

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी की पहल, मछली-मांस विक्रेताओं के लिए बनेगा व्यवस्थित बाजार

सरायकेला : नगर पंचायत सरायकेला के सभाकक्ष में शुक्रवार को अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मछली, मांस एवं मुर्गा विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और दुकानदारों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष मनोज चौधरी ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों की समस्याओं जैसे धूप, बारिश और असुविधाजनक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी को सम्मानजनक तरीके से व्यवसाय करने का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए नगर पंचायत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में मछली एवं मांस मार्केट के लिए चिन्हित भूमि पर भी चर्चा की गई। अभियंताओं द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर विचार-विमर्श करते हुए बाजार के लिए उपयुक्त स्थान तय करने की दिशा में सहमति बनी। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि दुकानदार नगर पंचायत द्वारा निर्धारित डिजाइन के अनुसार अपने खर्च पर कियोस्क (दुकान) का निर्माण करेंगे जिससे बाजार को व्यवस्थित रूप दिया जा सके। दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस और स्ट्रीट वेंडर कार्ड उपलब्ध कराने तथा बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा दिलाने में नगर पंचायत सहयोग करेगी। इसके अलावा दुकानदार संघ के पदाधिकारियों को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ जहां सभी ने स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बाजार बनाने का संकल्प लिया।

इन्हें भी पढ़ें.