ताज़ा-ख़बर

गुमटी बस्ती में गंदगी का अंबार, डीप बोरिंग खराब - पानी और सफाई को लेकर बढ़ी परेशानी

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

टीएमसी नेता बाबू तांती की महापौर से मांग, तुरंत हो सफाई और जल समस्या का समाधान

गुमटी बस्ती में गंदगी का अंबार, डीप बोरिंग खराब - पानी और सफाई को लेकर बढ़ी परेशानी

आदित्यपुर : गुमटी बस्ती में इन दिनों गंदगी और पानी की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज जाने वाली मुख्य सड़क पर डीप बोरिंग कई दिनों से खराब पड़ा है जिससे पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वहीं सड़क पर कचरे का अंबार लगने से स्वच्छता व्यवस्था भी चरमराती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले हर 2-3 दिन में सफाई वाहन आता था लेकिन अब लंबे समय से कचरा उठाव नहीं हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र की जानबूझकर अनदेखी की जा रही है जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। वार्ड 20 के पूर्व पार्षद बीरेंद्र गुप्ता और वर्तमान पार्षद ने बताया कि समस्या को लेकर लिखित शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी बीच टीएमसी नेता बाबू तांती ने महापौर से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि जहां रेलवे फाटक बाजार क्षेत्र में नियमित सफाई हो रही है, वहीं गुमटी बस्ती की 35-40 साल पुरानी सड़क उपेक्षित है। महापौर ने आश्वासन दिया है कि कचरा उठाव कार्य शुरू कर दिया गया है और डीप बोरिंग की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अब स्थानीय लोग प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं ताकि गर्मी के इस मौसम में उन्हें जल्द राहत मिल सके।

इन्हें भी पढ़ें.