अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
सावन के गीत-संगीत और नृत्य से सजा समारोह, आशा सिंह बनीं सावन क्वीन; प्रीति सिंह फर्स्ट और रानी सिंह सेकेंड रनरअप

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन, झारखंड प्रदेश जमशेदपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती भारती सिंह के निर्देशानुसार सावन महोत्सव का आयोजन होटल केनेलाइट में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में करीब 60 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया। नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सावनमय हो गया। महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लेकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।
महोत्सव में आयोजित सावन क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। प्रतियोगिता में श्रीमती आशा सिंह को सावन क्वीन चुना गया। श्रीमती प्रीति सिंह फर्स्ट रनरअप और श्रीमती रानी सिंह सेकेंड रनरअप रहीं।
कार्यक्रम में श्रीमती भारती सिंह, सीमा सिंह, रजनी सिंह, अर्चना सिंह, रिद्धि सिंह, रुबी सिंह, खुशबू सिंह, अंजली सिंह, आशा सिंह, बिंदू सिंह, माला सिंह, प्रतिभा सिंह, मोनिका सिंह, मिनी सिंह, संगीता सिंह, वीनीता सिंह, पूनम सिंह, पार्वती सिंह, किरण सिंह, पूजा सिंह, प्रीति सिंह, नमिता सिंह, आरती सिंह, शीतल सिंह तोमर, सुमन सिंह, रानी सिंह, बबली सिंह, शीतल सिंह, शीला सिंह, रिंकू सिंह सहित बड़ी संख्या में वीरांगनाएं मौजूद रहीं।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सर्व समाज की महिलाओं ने भी सहभागिता की। सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया।