ताज़ा-ख़बर

बड़कागांव के लगभग 300 विद्यार्थी आठवीं बोर्ड परीक्षा में बैठने से वंचित

रिपोर्ट: VBN News Desk3 दिन पहलेझारखण्ड

विद्यालय सचिव व प्रबंधकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बड़कागांव के लगभग 300 विद्यार्थी आठवीं बोर्ड परीक्षा में बैठने से वंचित

अजय कुमार बड़कागांव बड़कागांव - प्रखंड में संचालित सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष एवं मॉडर्न हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इब्राहिम की अध्यक्षता में पुनः जिला शिक्षा पदाधिकारी को संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया। बता दें कि प्रखंड के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 300 बच्चों का अभी भी आठवीं बोर्ड परीक्षा में बैठने से संबंधित परीक्षा प्रपत्र फॉर्म बीते दिनों राज्य सरकार एवं जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार ठंड एवं शीतकालीन अवकाश घोषित किये जाने के कारण जैक पोर्टल पर सबमिट नहीं हो पाया।

जिसको लेकर अभी तक विद्यालय सचिव एवं प्रबंधकों में नाराज़गी है। वहीं बच्चों के भविष्य का सवाल है । बच्चों के अभिभावक रोजाना विद्यालय प्रबंधन समिति पर दबाव बना रहे हैं । चूंकि अभी तक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हो या जिला शिक्षा पदाधिकारी या फिर जैक बोर्ड सचिव हो, कहीं से भी इन बच्चों के लिए परीक्षा में बैठने से संबंधित किसी भी तरह का कोई सूचना एवं आश्वासन नहीं मिली है।

ज्ञात हो कि इसी मामले को लेकर बड़कागांव के वंचित विद्यालयों के सचिव एवं प्रबंधकों ने दिनांक 22 जनवरी 2026 को झारखंड अधिविध परिषद रांची, जैक सचिव को संयुक्त ज्ञापन सौंपा था। जिस पर अभी तक कोई पहल नहीं हो पाया है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष एवं मॉडर्न हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इब्राहिम, संत मेरी स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश टेटे, शांति आश्रम स्कूल के प्रधानाध्यापक गुलेश्वर साव, गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक लखन महतो, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक तारकेश्वर कुमार, ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार सहित अन्य शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.