ताज़ा-ख़बर

वार्ड-07 से प्रह्लाद प्रधान ने ठोकी दावेदारी, मोतियों का हार चुनाव चिन्ह के साथ जनसंपर्क तेज

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-07 में युवा प्रत्याशी प्रह्लाद प्रधान को मिल रहा जनसमर्थन

वार्ड-07 से प्रह्लाद प्रधान ने ठोकी दावेदारी, मोतियों का हार चुनाव चिन्ह के साथ जनसंपर्क तेज

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-07 में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस क्रम में वार्ड पार्षद पद के युवा प्रत्याशी प्रह्लाद प्रधान ने पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरते हुए जनसंपर्क अभियान को धार दे दी है। प्रह्लाद प्रधान को चुनाव चिन्ह के रूप में मोतियों का हार आवंटित किया गया है जो बैलेट पेपर में क्रम संख्या-4 पर दर्ज है। पम्पलेट के माध्यम से प्रह्लाद प्रधान को एक कर्मठ, संघर्षशील, समाजसेवी एवं शिक्षित युवा उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया गया है। वे अपने चुनाव प्रचार में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिक मुद्दा बना रहे हैं। उनका कहना है कि वे केवल वादे नहीं बल्कि मिलकर विकास करने में विश्वास रखते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रह्लाद प्रधान की साफ-सुथरी छवि और जमीनी जुड़ाव उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाता है। समर्थकों का दावा है कि वार्ड में उन्हें युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। पम्पलेट में यह संदेश भी दिया गया है कि क्षेत्र के विकास के लिए जनविश्वास सबसे बड़ी ताकत है और उसी भरोसे के साथ प्रह्लाद प्रधान चुनावी मैदान में हैं। अब देखना होगा कि वार्ड-07 की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

इन्हें भी पढ़ें.