नवीन गुप्ता उर्फ लाल बाबू वार्ड 29 से निर्विरोध निर्वाचित, बधाईयों का लगा तांता
निर्वाचित पदाधिकारी ने दिया लाल बाबू को जीत का प्रमाण पत्र

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। निगम के कद्दावर नेता लाल बाबू शनिवार को वार्ड नंबर 29 से निर्विरोध वार्ड पार्षद चुन लिए गए हैं।शनिवार को निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया। उनकी इस जीत ने उनके समर्थकों में उत्साह भर दिया।
निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद लाल बाबू ने वार्ड 29 की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि वार्ड 29 के देवतुल्य जनता के विश्वास व स्नेह की जीत है। निर्विरोध चुना जाना उनके लिए गौरव की बात है। यह जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे कभी निर्विरोध वार्ड कमिश्नर का चुनाव जीत पाएंगे। लेकिन आज उन्होंने देख भी लिया। वार्ड की देव तुल्य जनता, साथियों के प्यार व बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद के कारण यह संभव हो पाया है कि कोई अन्य प्रत्याशी उनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा। वे सभी वार्ड निवासियों के आभारी हैं।
लाल बाबू ने कहा कि वार्ड 29 की जनता से आग्रह करेंगे कि किसी भी काम के लिए वे हमारे पास नहीं, बल्कि मैं उनके घर जाकर उनका काम कराऊंगा। केवल उन्हें सूचित करेंगे और वे जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनका लक्ष्य वार्ड 29 का समग्र विकास व हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करना है।
वार्ड 29 के पार्षद नवीन कुमार गुप्ता उर्फ लाल बाबू अपने पिछले कार्यकाल में कुछ ऐसा कार्यों का कमाल दिखाया है कि जनता उनके काम की कायल है। इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनता के हर समस्याओं को दूर करने का काम किया है। सबसे बड़ी उनकी खासियत है कि ये मृदीभाषी मिलनसार, हंसमुख स्वभाव के एक बेहतर इंसान हैं। शायद यही कारण है कि किसी ने उनके खिलाफ पर्चा दाखिल नहीं किया। झारखंड या देश में बहुत ही काम ऐसे जनप्रतिनिधि होते हैं, जिनके खिलाफ कोई भी चुनावी मैदान में नहीं उतरता है। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी ललन सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि मनोहर कुमार लाली, स्वर्ण व्यवसायी जुगल किशोर सहित बाजार क्षेत्र सहित मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।