ताज़ा-ख़बर

राँची पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण और बिक्री का किया खुलासा

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

जब पुलिस ने इन अवैध हथियारों के बारे में वैध कागजात की मांग की, तो आरोपी ने कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।

राँची पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण और बिक्री का किया खुलासा

राँची : राँची पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हथियार निर्माण और बिक्री की गतिविधियों का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा विशेष सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया।

दिनांक 06 फ़रवरी 2026 को शाम करीब 18:40 बजे राँची पुलिस को सूचना मिली कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सीताडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार बना कर बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सीताडीह में स्थित नारायण लोहरा के घर पर छापामारी की। पुलिस द्वारा नारायण लोहरा से पूछताछ की गई, तो उसने अवैध हथियार निर्माण कर बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की विधिवत छापामारी और तलाशी ली, जिसके दौरान घर से 10 पीस सिंगल बैरल और 9 पीस सिंगल बैरल छुपाकर रखे गए पाए गए। इसके साथ ही 4 अर्धनिर्मित अग्नेयास्त्र और हथियार बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए।

जब पुलिस ने इन अवैध हथियारों के बारे में वैध कागजात की मांग की, तो आरोपी ने कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25/25 (1-8) अ अ१े२ अू३ के तहत मामला दर्ज कर लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने इस मामले में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है और सुनिश्चित किया है कि ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी रखी जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज में सुरक्षा और कानून का राज बना रहे।

इन्हें भी पढ़ें.