ताज़ा-ख़बर

नम्रता त्रिपाठी ने मतदाताओं से बेंच छाप पर मोहर लगाकर जिताने की अपील की

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary2 घंटे पहलेझारखण्ड

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नम्रता त्रिपाठी ने नई मोहल्ला में चलाया जनसंपर्क अभियान

नम्रता त्रिपाठी ने मतदाताओं से बेंच छाप पर मोहर लगाकर जिताने की अपील की

मेदिनीनगर (पलामू) : कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नम्रता त्रिपाठी ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के नई मोहल्ला में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मतदाताओं से बेंच छाप पर मोहर लगाकर जीत दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाता उन्हें अपना बेटी व बहन मानकर वोट दें। उन्होंने कहा कि वह मेदिनीनगर निगम क्षेत्र की बेटी हैं।

यहीं पली- पढ़ी व बड़ी हुई हैं। नगर निगम क्षेत्र के एक-एक समस्याओं को वह जानती हैं। वह जानती हैं कि किस तरह से नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के नहीं रहने से भारी कष्ट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी उन्हें वोट दें, वे मेदिनीनगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर व विकसित बनाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वह प्राथमिकता के तौर पर सबसे पहले पानी की समस्या को दूर करेंगी। हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरे मेदिनी नगर निगम क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। किसी नागरिक को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह मेदिनीनगर निगम क्षेत्रवासियों को खुशहाल देखना चाहती है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि आप सभी का उनके उपर भरोसा ही उनकी प्रेरणा बन रही है।

उसी विश्वास के साथ नई मोहल्ला सहित पूरे मेदिनीनगर की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने कार्य प्रणाली से विकास की लंबी लकीर खींचेंगे। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान सभी का बड़ा स्नेह, विश्वास व अपनापन मिल रहा है। जनसंपर्क में उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.