ताज़ा-ख़बर

नगरपालिका चुनाव-2026 में महिला नेतृत्व की मजबूत मौजूदगी, नीतू शर्मा को मिला चुनाव चिन्ह

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

वार्ड-17 से नीतू शर्मा का चुनावी सफर, महिला सशक्तिकरण का संदेश

नगरपालिका चुनाव-2026 में महिला नेतृत्व की मजबूत मौजूदगी, नीतू शर्मा को मिला चुनाव चिन्ह

आदित्यपुर : झारखंड नगरपालिका चुनाव-2026 में महिला नेतृत्व की भागीदारी इस बार खास चर्चा में है। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17 से पूर्व पार्षद नीतू शर्मा को शनिवार को मोतियों का हार चुनाव चिन्ह और बैलेट पेपर में क्रम संख्या-4 आवंटित की गई। नीतू शर्मा का राजनीतिक सफर स्थानीय स्तर पर महिला सहभागिता का उदाहरण माना जाता है। पार्षद रहते हुए उन्होंने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। ऐसे में उनका फिर से चुनावी मैदान में उतरना महिला मतदाताओं के लिए भी अहम माना जा रहा है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद नीतू शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि नगर निगम में महिलाओं की आवाज और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि स्थानीय शासन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से विकास योजनाओं को जमीन पर उतारना आसान होता है। वार्ड-17 में बड़ी संख्या में महिला मतदाता हैं और उनका रुझान चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। ऐसे में नीतू शर्मा का चुनावी अभियान महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास के संदेश के साथ आगे बढ़ता नजर आ रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.