ताज़ा-ख़बर

छऊ महोत्सव में कलाकारों की दमदार प्रस्तुति, मनोज चौधरी ने कहा: कला से आती है समृद्धि

रिपोर्ट: MANISH 5 घंटे पहलेझारखण्ड

जब कलाकार झूमता है, प्रकृति भी झूम उठती है - छऊ प्रतियोगिता में संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

छऊ महोत्सव में कलाकारों की दमदार प्रस्तुति, मनोज चौधरी ने कहा: कला से आती है समृद्धि

सरायकेला : राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 के अंतर्गत तीसरे दिन सरायकेला स्थित छऊ नृत्य कलाकेंद्र में खरसावां शैली की ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पांच दलों ने भाग लिया और अपनी पारंपरिक कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छऊ नृत्य कलाकेंद्र, खरसावां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भवेश छऊ नृत्य कलाकेंद्र, देहुरिडीह द्वितीय और हर-हर महादेव छऊ नृत्य कमिटी, चिलकु तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। उन्होंने विजेता दलों की घोषणा करते हुए कलाकारों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और साधना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब कलाकार झूमता है तो प्रकृति भी झूम उठती है और इससे सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने कलाकारों की एकजुटता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पिछले वर्षों के प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। कार्यक्रम में गुरु शुशांत महापात्र, गुरु मनोरंजन साहू, गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु तपन पटनायक, गुरु विजय कुमार साहू, भोला महंती, कोऑर्डिनेटर सुदीप कबी, संतोष कर, गजेंद्र महंती, रुपेश साहू, कामेश्वर भोल, गणेश महंती, अबिनाश कबी, सुमित महापात्र, नीरज पटनायक, पंकज साहू, कुना सामल, गोपाल पटनायक, सिद्धू दारोगा, बाउरी बंधु महतो, पारस पाथाल, अद्यापदों साहू, राकेश कबी, असित पटनायक, मुन्ना महाराणा, एसडीओ कार्यालय के कर्मियों में राजेश महापात्र, कृष्णा सोय, नबीन कुमार, नाजीर कृष्णा करवा सहित अनेक कलाकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.