ताज़ा-ख़बर

महिला आरक्षण बिल पर जोबा मांझी का समर्थन, बोलीं: अध्ययन के बाद ही देंगी विस्तृत प्रतिक्रिया

रिपोर्ट: MANISH 5 घंटे पहलेझारखण्ड

असम में जेएमएम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, बंगाल चुनाव पर जनता पर छोड़ा फैसला

महिला आरक्षण बिल पर जोबा मांझी का समर्थन, बोलीं: अध्ययन के बाद ही देंगी विस्तृत प्रतिक्रिया

सरायकेला : बुधवार को दिशा की बैठक में हिस्सा लेने के बाद सिंहभूम सांसद जोबा मांझी ने सरायकेला सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान महिला आरक्षण बिल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि बिल का विस्तृत अध्ययन करने के बाद ही वह इस पर विस्तार से टिप्पणी करेंगी। सांसद जोबा मांझी ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है और इससे लोकतंत्र और मजबूत होगा। वही असम विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन द्वारा किए गए व्यापक प्रचार-प्रसार और जनता से मिले समर्थन के आधार पर इस बार असम में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। बंगाल चुनाव से जुड़े सवालों पर सांसद ने सीधा जवाब देने से परहेज करते हुए कहा कि अंतिम निर्णय जनता के हाथ में है। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना। सांसद ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया।

इन्हें भी पढ़ें.