ताज़ा-ख़बर

‘अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद हैं’

रिपोर्ट: VBN News Desk325 दिन पहलेआर्टिकल

अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद की ओर से गया जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ब्रज भूषण सिंह ने गया के नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार,पटना निवासी नीलम सिंह चंद्रवंशी,सिकंदरा निवासी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी एवं हाजीपुर निवासी सुनील कुमार सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

‘अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के निर्वाचित  राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद हैं’

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद ने संगठन के नाम का दुरुपयोग करने वाले लोगो ंपर वकालतन नोटिस जारी किया है तो दूसरी तरफ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंह ने बोकारो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद की ओर से गया जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ब्रज भूषण सिंह ने गया के नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार,पटना निवासी नीलम सिंह चंद्रवंशी,सिकंदरा निवासी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी एवं हाजीपुर निवासी सुनील कुमार सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है। अधिवक्ता ब्रज भूषण द्वारा दिए गए नोटिस में कहा गया है कि अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा जो की एक सोसाइटी संवैधानिक रजिस्टर्ड संस्थान है जो रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अधीन निबंधित है जिसके निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद है फिर भी इसके जो पदाधिकारी या किसी पद पर नही है वे संस्था का नाम और लेटर पैड का दुरुपयोग कर रहे हैं।

डॉ प्रेम कुमार स्वयं को अध्यक्ष,नीलम सिंह राष्ट्रीय महामंत्री एवं कृष्ण कुमार चंद्रवंशी स्वयं को दक्षिण बिहार का अध्यक्ष कह समाज को गुमराह कर धन संग्रह और जगह जगह मजमा लगा समाज में द्वेष फैला रहे हैं।वही महासभा का लेटर पैड और निबंधन संख्या का नाजायज लाभ लेकर हाजीपुर निवासी सुनील कुमार सिंह को नॉर्थ बिहार का अध्यक्ष बना रहे हैं।

दूसरी तरफ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंह ने बेरमो फुसरो बोकारो में संगठन के नाम एवं लेटर पैड का उपयोग करने,नाजायज फायदा उठाने,धन संग्रह करने एवं गैर कानूनी हरकत करने संबंधित एफ आई आर करने का आवेदन दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें.