ताज़ा-ख़बर

झारखंड सरकार की पहल पर जयकान पंचायत के ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: MANISH 16 मिनट पहलेझारखण्ड

माला पहनाकर और शॉल भेंटकर बढ़ाया मान-सम्मान, डॉ. शुभेंदु महतो ने पारंपरिक ग्राम व्यवस्था में प्रधानों की भूमिका को बताया अहम

झारखंड सरकार की पहल पर जयकान पंचायत के ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित

सरायकेला : झारखंड सरकार की पहल पर शनिवार, 21 नवंबर 2026 को जयकान पंचायत भवन में सम्मान समारोह आयोजित कर पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधानों को माला पहनाकर एवं शॉल भेंटकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को सम्मान देना, ग्राम प्रधानों की भूमिका को मान्यता प्रदान करना तथा सामाजिक और सामुदायिक जीवन में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना था। सरकार की इस पहल के माध्यम से पारंपरिक ग्राम व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष सह जयकान ग्राम के ग्राम प्रधान डॉ. शुभेंदु महतो उपस्थित रहे। सम्मानित होने वाले ग्राम प्रधानों में जयकान के डॉ. शुभेंदु महतो, ढडायमाछ के कमल किशोर महतो, आदित्यप्रतापपुर के शिकार हेंब्रम, शोभापुर के धीरेन महतो, छोटा जामजोड़ा के छोटेलाल सरदार, उकाम के बुधराम हांसदा, जामजोड़ा के दुखु मुर्मू तथा ब्राह्मणडूंगरी के लखन टुडू शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. शुभेंदु महतो ने कहा कि ग्राम प्रधान पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। गांवों में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक परंपराओं और ग्रामीण व्यवस्था को बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने की पहल सराहनीय है। इससे पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा और वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और उत्साह के साथ कर सकेंगे। कार्यक्रम में पंचायत सेवक आदित्य चंद्र महतो, पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि सोमाय, उपमुखिया शेफाली महतो, पंचायत समिति सदस्य रानी देवी, परितोष महतो, संजय महतो, राम चरण गोप सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इन्हें भी पढ़ें.