ताज़ा-ख़बर

26 नवंबर को रांची में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान बचाओ अभियान के तहत निकलेगी विशाल रैली

रिपोर्ट: MANISH 13 मिनट पहलेझारखण्ड

सरायकेला परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की

26 नवंबर को रांची में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान बचाओ अभियान के तहत निकलेगी विशाल रैली

सरायकेला : संविधान बचाओ अभियान के तहत आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी रांची के डोरंडा में विशाल रैली एवं प्रदर्शन आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने तथा सरायकेला-खरसावां जिले से अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को सरायकेला परिसदन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रतिनिधि सनी सिंकू, प्रदेश प्रवक्ता प्रताप यादव और प्रदेश सचिव देबू चटर्जी सहित पार्टी के कई नेता उपस्थित रहे। इस दौरान नेताओं ने संविधान बचाओ अभियान के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रदेश प्रतिनिधि सनी सिंकू ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों की बुनियाद है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना और उसमें निहित अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार अभियान चला रही है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता प्रताप यादव और प्रदेश सचिव देबू चटर्जी ने कहा कि संविधान के मूल्यों एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसी क्रम में संविधान दिवस पर रांची में विशाल रैली और प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी बड़ी संख्या में रांची पहुंचकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

इन्हें भी पढ़ें.