ताज़ा-ख़बर

एशियाई खेल: सावन बरवाल ने मैराथन में जीता रजत, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेखेल

2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड में दौड़ पूरी कर अप्रैल के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में 21 सेकंड का सुधार, पुरुष मैराथन में भारत को मिला रजत

एशियाई खेल: सावन बरवाल ने मैराथन में जीता रजत, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Agency, आइची-नगोया। भारत के सावन बरवाल ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड का समय निकालते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे।

जापान के इचिटाका यामाशिता ने 2 घंटे 10 मिनट 49 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। सावन का 2:11:37 का समय नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। उन्होंने इसी वर्ष अप्रैल में बनाए अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में 21 सेकंड का सुधार किया।

इस पदक के साथ सावन एशियाई खेलों की पुरुष मैराथन स्पर्धा में पदक जीतने वाले भारत के इतिहास में चौथे पुरुष एथलीट बन गए हैं। उनसे पहले छोटा सिंह ने 1951 के नई दिल्ली एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक, सूरत माथुर ने 1951 में कांस्य पदक और एच. के. सीताराम ने 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

प्रतियोगिता में शामिल दूसरे भारतीय धावक कार्तिक करकेरा 2 घंटे 22 मिनट 41 सेकंड के समय के साथ 17वें स्थान पर रहे।

सावन के रजत पदक के साथ एशियाई खेल 2026 में भारत के पदकों की संख्या 24 हो गई है। भारत ने अब तक दो स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक जीते हैं।

इन्हें भी पढ़ें.