ताज़ा-ख़बर

उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिल्गु में जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर अपराध और बाल विवाह से बचाव की दी गई जानकारी

रिपोर्ट: MANISH 6 घंटे पहलेझारखण्ड

सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और तुरंत पुलिस को दें सूचना : थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ

उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिल्गु में जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर अपराध और बाल विवाह से बचाव की दी गई जानकारी

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चिल्गु में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल विवाह निषेध, साइबर अपराध से बचाव, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों, डायल-112, आपातकालीन सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चा चोरी से जुड़ी अफवाहों से सतर्क रहने, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया गया। चांडिल थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं समाज के भविष्य हैं और उन्हें कानून, सुरक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस लगातार जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित और जागरूक बनाने का कार्य कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें.