ताज़ा-ख़बर

राजद के प्रमंडलीय कार्यालय में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

रिपोर्ट: MANISH 9 घंटे पहलेझारखण्ड

जनार्दन कुमार बोले: अंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता, नेताओं ने संविधान से छेड़छाड़ पर जताई चिंता

राजद के प्रमंडलीय कार्यालय में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

सरायकेला : आदित्यपुर टोल प्लाजा स्थित राजद के कोल्हान प्रमंडलीय कार्यालय में गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. जनार्दन कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में ई. जनार्दन कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे बल्कि आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता भी थे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिक्षाविद श्रीराम यादव ने कहा कि आज संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ की जा रही है जिस पर सभी को सजग रहने की जरूरत है। वहीं प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के दबे-कुचले वर्ग को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने की, जबकि आयोजन सरायकेला जिला राजद अध्यक्ष बैजू कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर राजेश यादव, डीएन शर्मा, अवधेश कुमार, मनोज कुमार, राहुल कुमार, दीपक यादव, प्रकाश मंडल और संजय कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया।

इन्हें भी पढ़ें.