ताज़ा-ख़बर

बाबा साहेब की जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी, माल्यार्पण कर भंडारा का आयोजन

रिपोर्ट: VBN News Desk6 घंटे पहलेझारखण्ड

अंबेडकर विचार मंच ने बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बाबा साहेब की जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी, माल्यार्पण कर भंडारा का आयोजन

पाकुड़। संविधान निर्माता भारत रत्न ड़ाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती शहर के अंबेडकर चौक पर मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। मंच के संयोजक सुजीत कुमार विद्यार्थी, दीपक कुमार, कार्तिक कुमार, विनोद पासवान राजेंद्र कुमार, दिनेश गोस्वामी, चंदन हाजरा सहित गणमान्य लोगों ने ड़ा.भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। 3.jpg इसके पूर्व डा.भीमराव अंबेडकर विचार मंच के नेतृत्व में ड़ा भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर स्थानीय सिद्धों-कांहु मुर्मू पार्क से गाजे-बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी स्थानीय सिद्धों-कान्हू मुर्मू पार्क से निकलकर मुख्यमार्ग हाटपाड़ा होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। जहां मंच के सुजीत विद्यार्थी सहित गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

इस मौके पर मंच के वक्ताओं ने बाबा साहेब जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब के बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प ले। इसके अलावा अन्य बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना -अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही अंबेडकर विचार मंच ने बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वही बाबा साहेब के जयंती के उपलक्ष्य पर शहर के अंबेडकर चौक पर भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष सवारी पाल ने अपने हाथों से लोगों के बीच भंडारा का वितरण किया।

इन्हें भी पढ़ें.