रामनवमी विसर्जन जुलूस में सेवा शिविर का आयोजन, बजरंगी सेना ने श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, हर श्रद्धालु तक पहुंचेगा प्रसाद: जसबीर सिंह (बाबू सिंह)

गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल महतो पथ के समीप बजरंगी सेना द्वारा रामनवमी विसर्जन जुलूस के अवसर पर सेवा भाव से शिविर लगाने की तैयारी की गई है। 28 मार्च 2026, शनिवार को आयोजित इस शिविर में श्रद्धालुओं के लिए श्री श्री बजरंग बली पूजा के साथ प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के निवेदक जसबीर सिंह (बाबू सिंह) ने बताया कि रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के सेवा शिविर समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश देते हैं। बजरंगी सेना द्वारा हर वर्ष इस आयोजन को भव्य रूप दिया जाता है और इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर सेवा कार्य में सहयोग करें और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।