ताज़ा-ख़बर

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा, राज्य की खुशहाली की कामना

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि तपोवन मंदिर का इतिहास काफी पुराना है । इसकी एक अलग पहचान है ।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा, राज्य की खुशहाली की कामना

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार को रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूरे विधि- विधान से पूजा- अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी महापर्व के अवसर पर रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज यहां पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। विभिन्न अखाड़ों की शोभायात्रा का आज यहां समागम भी हो रहा है। ऐसे में पूरी श्रद्धा, भक्ति, उत्साह और खुशी के साथ इस पर्व को मनाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सामाजिक सद्भाव और समरसता के साथ रामनवमी महापर्व को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तपोवन मंदिर का इतिहास काफी पुराना है । इसकी एक अलग पहचान है । अब इसी पहचान को और मजबूत बनाने की दिशा में हमने कदम बढ़ा दिया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। हम सभी भगवान श्री राम से कामना करें कि इस मंदिर को भव्यता देने का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो।

इससे पूर्व हेमन्त सोरेन ने कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इन्हें भी पढ़ें.