ताज़ा-ख़बर

एनआईटी जमशेदपुर और बजाज ऑटो फाउंडेशन की साझेदारी, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग स्किल प्रोग्राम की शुरुआत

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

9 करोड़ के निवेश से बनेगा BEST सेंटर, छात्रों को मिलेगी इंडस्ट्री-रेडी ट्रेनिंग

एनआईटी जमशेदपुर और बजाज ऑटो फाउंडेशन की साझेदारी, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग स्किल प्रोग्राम की शुरुआत

आदित्यपुर : एनआईटी जमशेदपुर ने बजाज ऑटो फाउंडेशन के साथ समझौता (एमओयू) कर अपने परिसर में बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग (BEST) कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पहल के तहत संस्थान में एक अत्याधुनिक BEST सेंटर स्थापित किया जाएगा जिसके लिए बजाज ऑटो फाउंडेशन द्वारा लगभग 9 करोड़ रुपये का सीएसआर निवेश किया जाएगा। यह कार्यक्रम एडवांस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में छात्रों को व्यावहारिक और उद्योग-आधारित प्रशिक्षण प्रदान करेगा। पाठ्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्रों को नई तकनीकों, प्रोजेक्ट-आधारित सीख और वास्तविक औद्योगिक समस्याओं के समाधान का अनुभव मिल सके। संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने कहा कि यह साझेदारी अकादमिक और उद्योग के बीच की खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं बजाज ऑटो के विशेषज्ञों द्वारा तैयार पाठ्यक्रम को एनआईटी के प्राध्यापक पढ़ाएंगे जिससे छात्रों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों ज्ञान का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह पहल छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.